आरोन: माता मुंडरा गांव के खेतों में बने 60 फीट गहरे कुएं में गिरी लोमड़ी, वन विभाग और युवाओं की टीम ने किया रेस्क्यू
Aron, Guna | Jul 26, 2024 आरोन थाना के माता मुंडरा गांव के खेतों में 60 फीट गहरे कुएं में लोमड़ी गिर गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची आरोन वन विभाग और जन सेवा टीम और ग्रामीणो के सहयोग से कुएं में उतरे मिथुन शर्मा और रविंद्र कुशवाहा ने लोमड़ी का कुएं से रेस्क्यू किया गया। वन अधिकारी आरोन ने बताया, किसान रामदयाल के खेत में बने कुएं में लोमड़ी गिर गई थी। जंगल में छोड़ दिया है।