आरोन: जिले में राशन प्राप्त करने नवीन पात्रता श्रेणी के असंगठित एवं प्रवासी श्रमिक पात्रता पर्ची का कराए सत्यापन
Aron, Guna | Jul 24, 2024 गुना जिला आपूर्ति अधिकारी ने 24 जुलाई को बताया, कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रावधानों के तहत वर्तमान में 27 श्रेणी अंतर्गत पात्रता पर्ची निर्मित किये जाने तथा उनको राशन प्रदाय किये जाने की व्यवस्था की गई थी। 27 श्रेणियों में हितग्राही के पास कोई भी दस्तावेज होने से उन्हें राशन प्रदाय किया जा रहा है। निकाय और पंचायत में सत्यापन कर सकते हैं।