आरोन: किला मोहल्ला और कांजी हाउस निवासी दो बाइक चोर अरुण थाना पुलिस ने पकड़े, चोरी की 5 बाइक की बरामद
Aron, Guna | Jul 25, 2024 आरोन थाना पुलिस ने नगर में दो बाइक चोर गिरफ्तार कर चोरी की पांच बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी ब्रजमोहन सिंह भदोरिया ने 25 जुलाई को बताया, मुखबिर की सूचना पर आरोपी शहिद शाह निवासी किला मोहल्ला एवं छोटू उर्फ रशिद अली निवासी कांजी हाउस को आरोन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, आरोन नगर से चोरी की गई 5 बाइक बरामद की है। आरोपियो को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।