आरोन: हुसैनपुर गांव में घर के अंदर रखे गेहूं और धनिया के कट्टे हुए चोरी, शिकायत पर आरोन थाना में मामला हुआ दर्ज
Aron, Guna | Jul 25, 2024 आरोन थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में घर के अंदर से अनाज चोरी हो गया। फरियादी राकेश अहिरवार ने शिकायत में पुलिस को बताया, बीती रात खाना खाकर सो गए थे। सुबह 6 बजे नींद खुली, कमरे का ताला टूटा था। 50-50 किलो के 4 गेहूं के कट्टे और 50 किलो का धनिया का कट्टा चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।