आरोन: कलेक्टर ने आरोन तहसील और एसडीएम न्यायालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थित करने और प्रकरणों का निराकरण करने के दिए आदेश
Aron, Guna | Jul 24, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने 24 जुलाई को आरोन एसडीएम और तहसील न्यायालय का निरीक्षण किया। SDM और तहसील न्यायालय में नाजिर शाखा, कंप्यूटर रूम, रिकॉर्ड रूम, बैठक व्यवस्था, निर्वाचन शाखा का निरीक्षण किया। एसडीएम चैंबर को व्यवस्थित करने और राजस्व महा अभियान में लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के आदेश दिए। सीएमओ को तहसील में लोगों को बैठने टीनशेड लगाने को कहा।