आरोन: आरोन नगर में लंबे समय से घूम रहा था एक भी सहारा व्यक्ति, समाजसेवी लोगो ने भेजा अपना घर आश्रम शिवपुरी
Aron, Guna | Jul 26, 2024 आरोन नगर में एक बेसहारा व्यक्ति लंबे समय से घूम रहा था। जो बस स्टैंड एवं अन्य स्थानों पर सोता और खाता रहता था। 26 जुलाई को समाजसेवी लोगों की सूचना पर पहुंची अपना घर आश्रम शिवपुरी की टीम बेसहारा व्यक्ति को आश्रम ले गई। इसके पहले उसे व्यक्ति का अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई।