खजुरिया मुख्यमंत्री आवास में राज माता रूपी सोरेन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
दुमका: मुख्यमंत्री आवास, खजुरिया में दिवंगत रूपी सोरेन जी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान झारखंड की पूर्व मंत्री लुइस मरांडी ने भावुक होते हुए कहा कि हम सभी रूपी सोरेन जी को ‘राजमाता’ कहकर पुकारते थे।
उन्होंने बताया कि रूपी सोरेन जी के निधन की सूचना मिलने पर वे सभी उनके गांव नेमरा पहुंच गए थे। आज उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।
रूपी सोरेन जी का निधन सोरेन परिवार के साथ-साथ उनसे जुड़ाव रखने वाले लोगों के लिए भी गहरा दुख है। मां का साया उठ जाने का दर्द शब्दों में बयां करना आसान नहीं है।
#RupiSoren #LuisMarandi #HemantSoren #DumkaNews #JharkhandNews #SanthalParganaKhabar