झांसी: करगुंवा भगवानपुर बरिया की पहाड़ियों के जंगल में पुलिस की शातिर लुटेरों के साथ हुई मुठभेड़, एक लुटेरे को लगी गोली
Jhansi, Jhansi | Jun 10, 2025 झांसी पुलिस की एक बार फिर से शातिर लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है जहां एक दिन पहले तीन लुटेरों ने ऑटो में बैठकर बाजार से टायर खरीदने जा रहे एक व्यापारी का 40 हजार रूपये जेब से काट दिए थे..।। व्यापारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन छात्र लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद तीनों की तलाश शुरू कर दी।