झांसी: झांसी-लखनऊ पैसेंजर एक माह के लिए रद्द, वन्दे भारत एक्सप्रेस के चलते 9 जुलाई तक नहीं चलेगी ट्रेन
Jhansi, Jhansi | Jun 9, 2025 झांसी से लखनऊ के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन रेलवे ने निरस्त कर दी है। ऐसे में हर दिन अप-डाउन करने वाले यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। रेलवे का इसको लेकर तर्क है कि लखनऊ स्टेशन के प्लेटफॉर्म खाली नहीं होने के चलते ऐसा किया गया है। हालांकि अभी आंशिक रूप से ट्रेन निरस्त है।