झांसी: जिले में किसानों को धान के बाद मूंगफली की खेती करना पड़ेगा महंगा
Jhansi, Jhansi | Jun 9, 2025 झांसी में किसानों के लिए धान के बाद मूंगफली लगाना सबसे अधिक महंगा पड़ेगा। इस खरीफ सीजन में प्रति हेक्टेयर मूंगफली लगाने में पिछले बार के मुकाबले 3800 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, उड़द में 1960 रुपये और मूंग में भी 1910 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। किसानों को सबसे अधिक पैसा बीज, सिंचाई, उर्वरक, खाद एवं कीटनाशक पर खर्च करना पड़ेगा।