झांसी: झांसी नगर निगम कार्यकारिणी में 5 BJP और एक विपक्षी जीते, बागी पार्षदों ने बढ़ाई भाजपा के दावेदारों की मुश्किलें
Jhansi, Jhansi | Jun 9, 2025 झांसी नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव को लेकर भाजपा पार्षदों की बगावत खुलकर सामने आई तो वहीं, विपक्ष ने इसका लाभ उठाते हुए दो उम्मीदवारों को नामांकन कराकर भाजपा की मुश्किलें और बढ़ा दीं। हालांकि, भाजपा जिलाध्यक्ष, मेयर और एमएलसी बागी पार्षदों मनाने में कामयाब हुए और दो नामांकन वापस करा लिए। लेकिन मतदान में क्रॉस वोट कर नाराज पार्षद ने ये जगजाहिर कर दिया है।