झांसी: झांसी रेलवे ने जारी किया अलर्ट, झांसी प्रयागराज लाइन पर 13 जून तक बिजली के तार और खंभों से दूर रहने की अपील
Jhansi, Jhansi | Jun 9, 2025 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-प्रयागराज रेल लाइन के दोहरीकरण का काम आखिरी चरण में है। नौ जून से पांच दिन तक झांसी, प्रयागराज और लखनऊ मंडल के रेलवे अधिकारी बरुआसागर से टेहरका के बीच विद्युतीकरण के साथ ही स्पीड ट्रायल रन करेंगे। रेलवे ट्रैक के खरा उतरने के बाद से दूसरी रेल लाइन पर छठवें दिन से ट्रेनों को दौड़ाना शुरु कर दिया जाएगा।