हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन नगर खंड की मासिक बैठक शुभम कैफे कटराइन में राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण देव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, खंड बरिष्ठ उपाध्यक्ष भानु प्रकाश गौतम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे आज की बैठक में वित्त सचिव निर्मल बौद्ध, प्रेस सचिव हीरालाल ठाकुर, राज्य प्रतिनिधि मनोहर ठाकुर, महासचिव अजीत स्नेही,खंड अध्यक्ष प्रेमचंद वर्मा, तीरचंद, बाला राम, दरबारा सिंह, आलम राम, बिहारी लाल नेगी, मीना कुमारी,लक्ष्मी ठाकुर, शांति देवी तृप्ता देवी, राजकुमारी,नीलम गुप्ता, प्रेमचंद,हीरालाल इत्यादि उपस्थित रहे। पांच प्रतिशत डी ए जो सभी पेंशनर्स को मिला इसके लिए सरकार का धन्यवाद किया गया और लंबित जो वित्तीय लाभ वंचित हैं उन्हें अति शीघ्र देने की सरकार से गुहार लगाई है आगामी बैठक 7 दिसंबर को इसी शुभम कैफे कटराइन में आयोजित की जाएगी ।
Kullu, Kullu | Nov 2, 2026