कोलेबिरा: मरीज मृत था, फिर भी ड्यूटी से गायब डॉक्टर पर होगी कार्रवाई: सिविल सर्जन
सिमडेगा के ठेठईटांगर रेफरल अस्पताल में मरीज की मौत मामले में मंगलवार शाम 6 बजे सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद ने जांच रिपोर्ट दी। उन्होंने कहा कि मरीज को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, इसलिए डॉक्टर के अभाव में मौत नहीं हुई। हालांकि ड्यूटी के दौरान डॉक्टर का अस्पताल में मौजूद नहीं रहना गंभीर लापरवाही है और दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी।