जमुई: इंदपे में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक
Jamui, Jamui | Jun 21, 2025 इंदपे में अवस्थित अंबेडकर छात्रावास के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ DM और SP ने शनिवार की सुबह 9:00बजे दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान वृक्षारोपण भी किया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने योग किया। जहाँ योग गुरु पंडित नित्यानंद ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया।