मधेपुरा: मधेपुरा में अखिल भारतीय वंचित अधिकार का यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग को लेकर प्रतिवाद मार्च
अखिल भारतीय वंचित अधिकार के बैनर तले शैक्षणिक संस्थानों में जातीय भेदभाव के खिलाफ सशक्त यूजीसी रेगुलेशन को लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को सदर प्रखंड कार्यालय गेट से बीएन मंडल विश्वविद्यालय के मुख्य गेट तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च में वंचित समुदाय के छात्र–छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।