स्कूल से निकले और पहुंच गए डोंगरगढ़, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में खोज निकाले तीनों बच्चे
दुर्ग के छावनी थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकले तीन नाबालिग बच्चों के लापता होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने स्कूल से लेकर पावर हाउस रेलवे स्टेशन तक CCTV फुटेज खंगाले और करीब 20 कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की। साथी विद्यार्थियों से पूछताछ और तकनीकी जानकारी के आधार पर तीनों बच्चों के डोंगरगढ़ जाने की संभावना सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम डोंगरगढ़ रवाना हुई और स्थानीय पुलिस व RPF के साथ समन्वय कर रात करीब 2:30 बजे डोंगरगढ़ मंदिर के पास से तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक प्रक्रिया के बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
#DurgNews #DurgPolice #MissingChildren #Dongargarh #ChhattisgarhNews