शिकोहाबाद: खैरगढ थाना क्षेत्र के अकबरपुर हाथवंत रोड पर ऑटो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में चार सवारियां घायल, दो को जिला अस्पताल लाया गया
थाना खैरगढ क्षेत्र अकबरपुर हाथवंत रोड पर रविवार दोपहर एक बजे करीबन ऑटो ट्रैक्टर की भिड़ंत में ऑटो सवार आठ सवारियों में चार घायल हो गयीं। जिनमें दो को परिजन अन्यत्र लेकर गये। दो को सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया। वहीं घटनाक्रम को लेकर पायलट 108 ने जानकारी दी।