शिकोहाबाद: बिल्टीगढ रोड सीएनजी पंप के पास कार की टक्कर से स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त, पति-पत्नी और युवक घायल
थाना मक्खनपुर क्षेत्र बिल्टीगढ रोड सीएनजी पम्प के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार पति पत्नी व महिला की बहन का लड़का उक्त मीनों घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायलों में 32 वर्षीय रचना पत्नी देवेंद्र 35 वर्षीय देवेंद्र पुत्र सरमन निवासी लहार जिला भिंड व रचना की बहन का लडका साथ थे।