कोईलवर: कोईलवर में निशुल्क बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को होगा, 30 युवाओं को मिलेगा प्रमाण पत्र
कोईलवर स्थित पीएनबी आरसेटी में चल रहे निशुल्क बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को किया जाएगा। प्रशिक्षण में शामिल 30 युवाओं को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। पीएनबी आरसेटी के प्रतिनिधि प्रेम कुमार ने बुधवार शाम 4:00 बताया कि शुक्रवार को आयोजित समापन समारोह में सभी 30 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।