गौंडा में 4 भैंस, 2 पड्डे और पिकअप गाड़ी के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार, पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश): थाना गौंडा पुलिस टीम ने पशु क्रूरता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से क्रूरतापूर्वक ले जाई जा रही 4 भैंस, 2 पड्डे और एक पिकअप गाड़ी बरामद की है।
पुलिस कार्रवाई और मामला: थाना गौंडा पुलिस को सूचना मिली थी कि पिकअप गाड़ी में जानवरों को अवैध एवं अनुचित तरीके से भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और जांच में क्रूरतापूर्वक लादे गए पशुओं को बरामद किया। इस संबंध में पुलिस ने थाना गौंडा में मु०अ०सं० 272/26, धारा 11 (पशु क्रूरता निवारण अधिनियम) के तहत मामला पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:
राहुल पुत्र शाकिर (निवासी: ग्राम शेरगढ़, थाना शेरगढ़, जनपद मथुरा)
सौरभ पुत्र छोटन (निवासी: ग्राम शेरगढ़, थाना शेरगढ़, जनपद मथु
Koil, Aligarh | Aug 12, 2026