रजौन: धोरैया विधायक मनीष कुमार ने प्रखंड कार्यालय के पास बीस सूत्री कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन
Rajaun, Banka | Mar 20, 2026 रजौन प्रखंड कार्यालय के समीप शुक्रवार को प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। स्थानीय विधायक मनीष कुमार ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक का फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया ।