घाटशिला थाना क्षेत्र के काशीदा चौक से घाटशिला अनुमंडल कार्यालय के बीच एनएच 18 पर सोमवार की देर रात प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष जांच अभियान चलाकर अवैध बालू लदे दो हाइवा को जब्त किया। कार्रवाई रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच की गयी। मंगलवार की दोपहर 1 बजे अंचलाधिकारी निशांत अंबर ने बताया कि जब्त वाहनों जेएच05 डीक्यू 8005 एवं जेएच05 ईएफ 0630 हैं।