सूरजगढ़: सूरजगढ़ा नगर परिषद सभागार में जिला पदाधिकारी ने जनगणना 2027 के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण
जिला पदाधिकारी सह प्रमुख जनगणना अधिकारी नीरज कुमार बुधवार अपराह्न 2 बजे सूरजगढ़ा नगर परिषद सभागार में आयोजित जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया. यहां बुधवार को तीसरे एवं अंतिम बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ. जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना को लेकर शुद्धता एवं सावधानी बरतने का निर्देश दिए.