फतेहपुर के नाम पर कथित नेता जी द्वारा वायरल वीडियो निकला भ्रामक, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा
👇👇👇
फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावा गांव का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया महिलाओं के विवाद का वीडियो पुलिस जांच में भ्रामक पाया गया है। हुसैनगंज पुलिस की तकनीकी और तथ्यात्मक जांच में स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो का फतेहपुर जनपद से कोई संबंध नहीं है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश के किसी अन्य जनपद का है। पुलिस ने भ्रामक जानकारी साझा करने वाले व्यक्ति की पहचान कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वीडियो, फोटो या समाचार को बिना सत्यापन साझा न करें, क्योंकि गलत जानकारी फैलाना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है।
👇👇👇
#NDNews #दैनिकनिष्पक्षधारा #Fatehpur #Hussainganj #FactCheck #FakeNews #ViralVideo #UPPolice #FatehpurPolice #SocialMedia #RumorAlert #BreakingNews #VerifyBeforeShare #DigitalSafety #UttarPradesh