नौगढ़: गोरखपुर में आयोजित मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी में विधायक श्यामधनी राही ने हिस्सा लिया
बुधवार की शाम 4:00 बजे की लगभग गोरखपुर में स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में प्रगति के पथ पर उद्यान के स्वर्णिम 50 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा के उपलक्ष में मंडलीय औद्योगिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया है।इसमें कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम धनी राही ने हिस्सा लेकर उक्त के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा किया है।