🚨 NH-27 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत 🐆💔
नेशनल हाईवे-27 पर रविवार सुबह मेनाल और लाड़पुरा के बीच सड़क पार कर जंगल की ओर जा रहे एक 7–8 वर्षीय पैंथर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
वन विभाग के अनुसार पैंथर के सिर और मुंह पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडलगढ़ वन विभाग कार्यालय भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।
⚠️ स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि मेनाल वन क्षेत्र से जुड़े हाईवे पर पर्याप्त तारबंदी और वन्यजीव सुरक्षा उपायों की कमी के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। आरोली-लाड़पुरा के बीच सुरक्षा इंतजाम की मांग लंबे समय से की जा रही है।
क्या अब वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
📲 ऐसी ही स्थानीय और विश्वसनीय खबरों के लिए Rajasthan Focus को फॉलो करें।
#Bijolia #Bhilwara #Menal #Panther #Wildlife NH27 Rajasthan ForestDepartment WildlifeConservation RoadSafety BhilwaraNews BijoliaNews BreakingNews RajasthanFocus
Beejoliya, Bhilwara | Jul 19, 2026