ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर कंदराँवां गाँव निवासी रामदीन पासी की बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।मृतक की पत्नी बुधा देवी की तहरीर पर पुलिस ने शहजादपुर गाँव निवासी मिश्रीलाल के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया था।मृतक के घर क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक की पत्नी से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया है।