बाह: पिनाहट में शटडाउन के बावजूद 11 हजार केवी लाइन में दौड़ा करंट, खंभे से गिरकर लाइनमैन गंभीर रूप से घायल
पिनाहट क्षेत्र के जोधपुर गांव में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 11 हजार केवी बिजली लाइन ठीक कर रहा लाइनमैन मनीष अचानक करंट की चपेट में आ गया। जोरदार झटका लगने के कारण वह खंभे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लाइनमैन के अनुसार, उसने काम शुरू करने से पहले बाकायदा शटडाउन लिया था। इसके बावजूद अचानक लाइन में करंट कैसे आ गया,