समीचा में विधवा के लिए जय राजपूताना संघ ने शुरू की मासिक पेंशन
#Rajsamandnews #jaivardhannews
राजसमंद जिले में कुंभलगढ़ के समीचा गांव में जय राजपूताना संघ के एक कदम अपनों की ओर अभियान के तहत विधवा बहन के मासिक पेंशन शुरू की गई। जय राजपूताना संघ द्वारा संचालित क्षत्राणी कल्प परिवार ने समीचा क्षेत्र में जरूरतमंद विधवा बहन के लिए मासिक पेंशन के रुप में सहायता प्रारंभ की। संघ के पदाधिकारी जरूरतमंद के निवास पर पहुंचे और नियमित आर्थिक मदद के रुप में मासिक पेंशन की शुरुआत की गई। इस अवसर पर रविंद्रसिंह, गजेंद्रसिंह, लक्ष्मण सिंह, युवराजसिंह, पदम सिंह, महेंद्रसिंह, शंभूसिंह, शैतानसिंह एवं डूंगरसिंह आदि मौजूद थे।