देवगढ़ में गौरक्षकों ने किया गौवंश को बांधी राखी, फिर दोहराया गौरक्षा का संकल्प
Devgarh news
राजसमंद जिले के देवगढ़ स्थित गुरु शौभाग्य मदन गौशाला में रक्षाबंधन पर गौसेवकों ने पहुंच कर गायो व बछडो को राखी बांधकर गौसेवा वगौ संरक्षण का संकल्प दोहराया। गौमाता की पूजा की और गौवंश की सेवा एवं सुरक्षा का संकल्प लिया। गौमाता को तिलक लगाया और धूप-दीप से महाआरती की। फिर गौमाता को गुड़, हरा चारा और लापसी का भोग अर्पित किया गया। रक्षाबंधन की परंपरा के अनुरूप गौवंश को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सेवा और सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान नाथ समाज प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गौरक्ष सेना जिलाध्यक्ष निर्भयनाथ योगी जोगेला के सानिध्य युवाओं ने गोसेवा के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई। इस दौरान अर्जुनसिंह गौ सरपंच, दिनेश सिंह सिरोला, सिंहराज रावत, शशि जोशी, राजेन्द्रसिंह, ललितसिंह, नरेंद्रसिंह, गंगासिंह, लोभचन्द्र रेगर, भगवतीलाल रेगर, अम्बालाल रेबारी, रमेशनाथ एवं लक्ष्मण नाथ आदि मौजूद थै।
District Collector & Magistrate - Rajsamand