बेगूसराय: बेगूसराय SP के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया वाहन जांच अभियान, कई निर्देश भी दिए
बेगूसराय SP मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस के विभिन्न थाना अंतर्गत विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण को प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से कार्रवाई की गई.