कोईलवर: गीधा ओवरब्रिज के पास 210 लीटर महुआ शराब के साथ चार लोगों को किया गया गिरफ्तार, बोलेरो समेत सामान किया गया ज़ब्त
गिधा थाना क्षेत्र के गीधा गांव स्थित ओवरब्रिज के पास पुलिस ने छापेमारी कर 210 लीटर देसी महुआ शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिटेशर कुमार एवं जैकेश कुमार दोनों निवासी सुरौन्धा कॉलोनी थाना कोइलवर, विशाल कुमार कोईलवर थाना कोईलवर, पीयूष कुमार पुरानी पुलिस लाइन आरा थाना मुफस्सिल को गिरफ्तार कर गुरुवार दोपहर 3:30 जेल भेज दिया गया