चाईबासा। सड़क सुरक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने झारखंड सरकार के भू-राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा से शुक्रवार 11 बजे उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर सड़क सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।