अल्बर्ट एक्का (जारी): बरवाडीह मिलन टांड़ में भव्य झंडा मिलान, “जय श्रीराम” से गूंजा वातावरण, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर रहे लोग
जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा पंचायत के बरवाडीह मिलन टांड़ में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य झंडा मिलान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक आयोजन में कुल पांच गांवों के झंडों का विधिवत मिलान किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की भारी सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान पूरा इलाका “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में