कर्वी: ईट ना देने पर दबंगों ने चौकीदार और उसकी पत्नी को पीट-पीट कर किया घायल, मारकुंडी थाने में FIR दर्ज
चित्रकूट के जारोमाफी में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन की चौकीदारी कर रहे हरिप्रसाद पांडे और उनकी पत्नी वंदना पांडे से मंगलवार रात कथित रूप से तीन लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़ितों ने थाना मारकुंडी में शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को दोनों का बुधवार दोपहर 3 बजे मानिकपुर सीएचसी में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। विवाद ईंट मांगने को लेकर बताया गया