चित्तौड़गढ़: कुंभा नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर शिविर का हुआ आयोजन, स्थानीय बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य की दी प्रस्तुति
चित्तौड़गढ़ में आज शिविर में स्थानीय विद्यार्थियों और आमजन द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। शिविरों में विभागवार काउंटर लगाकर विभिन्न योजनाओं के पात्र नागरिकों का हाथों-हाथ पंजीकरण कर लाभान्वित किया गया। शिविरों में स्थानीय विधालय के विद्यार्थियों द्वारा ’धरती कहे पुकार के’ थीम पर आधारित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।