चित्तौड़गढ़: हडमाला कच्ची बस्ती, रेलवे स्टेशन एवं ओछडी में अभियान चलाकर भिक्षावृति एवं कचरा बिनने वाले 19 बच्चे चिन्हित
हडमाला कच्ची बस्ती भोई खेडा, स्टेशन क्षेत्र एवं ओछडी गांव में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने अभियान चलाकर एवं कचरा बिनने वाले 19 बच्चो का चिन्हीकरण किया जिनके पुनर्वास की कार्यवाही की जायेगी। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक चन्द्र प्रकाश जीनगर ने बताया कि आवश्यकता होने पर इन बच्चों को सरकारी बाल देखरेख संस्थानों में प्रवेश दिलाए जाएगा।