चित्तौड़गढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सेठी में स्थित मंदिर में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने चलाया सफाई अभियान
22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में हर मंदिर की साफ सफाई अभियान के तहत आज चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह ने सेठी में स्थित बालाजी मंदिर पहुंचकर मंदिर की साफ सफाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे साथ ही पुजारी का उपरणा पहनाकर स्वागत सत्कार भी किया गया।