चित्तौड़गढ़: शहर में कराए चल रहे विकास कार्यों का जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने किया निरीक्षण, अधिकारियों से लिया फीडबैक
चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय में यूआईटी व नगर परिषद द्वारा शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यों का जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने निरीक्षण किया है। वही अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए यूआईटी और नगर परिषद आयुक्त को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं, साथ ही अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए भी कहा गया है।