हरदोई: पंडरवा गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर चार लोगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Nov 3, 2024 पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पंडरवा गांव निवासी रामदास पुत्र बालक को गाली गलौज का विरोध करना भारी पड़ गया। शनिवार रात लगभग 8 बजे गांव के ही चार लोगों ने रामदास को लाठी डंडों से पीट दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे गंभीर हालत है हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।