हरदोई: मफ़सना गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Nov 3, 2024 हरियावां थाना क्षेत्र के मफ़सना गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे ईंट पत्थर चले,मारपीट का वीडियो वंहा पर मौजूद किसी ग्रामीण ने बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।जोकि आज रविवार को सुबह 9 बजे वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है