कुक्षी मंडी में अब कपास की आवक लगातार बढ़ रही है। भारतीय कपास निगम (सीसीआई) के द्वारा किसानों से सीधे कपास खरीदी शुरू कर देने के बाद कृषि उपज मंडी कुक्षी में प्रतिदिन कपास की आवक बढ़ रही है आज मंगलवार को बंपर आवक देखने को मिली शाम 5 बजे तक कुल 231 वाहनों से कपास खरिदा गया जिसमें 7055 रु प्रति क्विंटल भाव रहें सीसीआई के द्वारा 133 वाहनों से कपास खरिदा गया।