आबकारी दल को प्रातः 05ः30 बजे ग्राम धरनखेड़ी के पास एक चारपहिया वाहन आते हुए दिखाई दिया। टीम को देखकर उक्त वाहन का चालक कच्चे रास्ते का फायदा उठाकर वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग गया। समक्ष पंचान वाहन क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यू एफ 9723 मारूति एस-प्रेसो की विधिवत तलाशी ली जाने पर 15 पेटियों में 147 बल्क लीटर अवैध देशी -विदेशी मदिरा होना पाई गई।