बिलासपुर सदर: बिलासपुर में नशा तस्करों की 3.01 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, प्रशासन ने कसा शिकंजा
बिलासपुर पुलिस ने नशा तस्करों और उनके सहयोगियों की 3.01 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज कर आर्थिक नेटवर्क पर वार शुरू किया है। इसमें मकान, वाहन और बैंक खाते शामिल हैं। कार्रवाई छह अलग मामलों में हुई, जिसमें हेरोइन बरामदगी के साथ-साथ वित्तीय जांच के आधार पर संपत्ति फ्रीज की गई। पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कदम तस्करी के कारोबार को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए उठाया गया है।