सेन्हा: प्रखंड में शिक्षकों ने टीचर्स नीड असेसमेंट में दिखाया उत्साह, 49 विद्यालयों के प्रतिभागी बने पेशेवर विकास के भागीदार
झारखंड शिक्षा परियोजना के अंतर्गत राज्यभर में 24 अप्रैल 2025 से टीचर्स नीड असेसमेंट TNA की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड में शुक्रवार की दोपहर करीब 2:30 बजे प्रखंड संसाधन कक्ष में इसका आयोजन किया गया, जिसमें 25 अप्रैल को क्षेत्र के 49 प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।