घाघरा: घाघरा बंसरी गड़ियाटोली गांव में डोभा में नहाते समय एक नाबालिक बच्चे की डूबने से मौत
Ghaghra, Gumla | Apr 20, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के बंसरी गड़ियाटोली गांव स्थित डोभा में नहाने के क्रम में नाबालिक अमित उरांव का डूबने से मौत हो गई।वही आनन फानन में परिजनों ने अमित को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया।जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंच अमित के शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया।