सेन्हा: अरु पंचायत में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई
लोहरदगा: सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत स्थित ग्राम अरु में रविवार की शाम 3:30 बजे प्रकृति पर्व सरहुल को पारंपरिक हर्षोल्लास, शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। गांव के सरना स्थल पर पहान परवा उरांव और पुजार घना उरांव द्वारा संयुक्त रूप से साल वृक्ष के समीप पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की गई।