सेन्हा: सेन्हा थाना परिसर में लगा न्याय का दरबार, भूमि विवादों का समाधान हुआ
ग्रामीणों को भूमि विवाद से संबंधित मामलों में त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बुधवार दोपहर 2:30 बजे सेन्हा थाना परिसर में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचलाधिकारी मोदस्सर नजर मंसूरी ने की। इस दौरान कई पुराने भूमि विवादों का शांतिपूर्ण समाधान दोनों पक्षों की उपस्थिति में किया गया।