धौलपुर: रीको एरिया से वारदात की फिराक में घूम रहे युवक को सदर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, जब्त किया अवैध देशी कट्टा व बाइक
र शहर की सदर थाना पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार व बाइक सहित 1 जने को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए युवक से पुलिस अवैध हथियार को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने वारदात की फिराक में घूम रहे एक युवक को अवैध देशी कट्टा 315 बोर व एक मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है।